बच्चों ने सीखा खेल-खेल में गणित

भास्कर संवाददाता | सुल्तानपुर प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इसी अवसर पर आदिवासी बहुल दियाबाड़ी प्राथमिक शाला में विशेष कार्यक्रम हुआ। बच्चों को गणित का महत्व समझाने के लिए शिक्षक सनमानसिंह सिंह ने ब्लैकबोर्ड पर रोचक तथ्य बताए। खेल-खेल में सीखने के तरीके अपनाए। उन्होंने जीवन से जुड़े उदाहरणों से गणितीय सिद्धांतों को समझाया। बताया कि गणित से अनुशासन और तार्किक सोच विकसित होती है। बच्चों ने गीत और टीएलएम की मदद से गणित को सरल और मजेदार तरीके से सीखा। प्रतियोगिता में कक्षा तीन की जोड़ी ने पहला स्थान पाया। इस आयोजन से बच्चों में गणित के प्रति रुचि और रचनात्मक सोच बढ़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *