एक और हाई प्रोफाइल वेडिंग की मेजबानी करेगा उदयपुर:एक्ट्रेस कृति की बहन नूपुर व सिंगर स्टेबिनन की शादी 11 को

साल 2026 की शुरुआत में झीलों का शहर एक और हाई प्रोफाइल शादी का गवाह बनेगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन 11 जनवरी को लेकसिटी में विवाह बंधन में बंधेंगे। वेडिंग फंक्शन 3 दिन तक चलेंगे। इनमें परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के चुनिंदा लोग शामिल होंगे। परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार नूपुर और स्टेबिन चाहते हैं कि उनकी शादी परिवार और पुराने दोस्तों के बीच ही सीमित रहे। आयोजन में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई शख्सियतों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। स्टेबिन बेन ने 2024 में अपने रिश्ते के बारे में बता चुके हैं। नूपुर ने 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 2021 में ‘फिलहाल 2 : मोहब्बत’ एल्बम आया। बड़े पर्दे पर उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से डेब्यू किया और उसी साल हॉटस्टार पर उनका शो ‘पॉप कौन?’ भी रिलीज हुआ। यूएस कारोबारी की बेटी की शादी की दुनियाभर में चर्चा नवंबर माह में उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी हुई थी। यह शादी देश-दुनिया में चर्चा में रही थी। इसमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज जैसे वीआईपी शामिल हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *