स्काउट गाइड ने दिया स्वच्छता का संदेश

डूंगरपुर| स्काउट गाइड जिला मुख्यालय से निपुण रोवर रेंजर अभिशंसा शिविर व ग्रुप वार्षिक शिविर में संभागियों ने लक्ष्मण मैदान से धन माता मंदिर तक ट्रैकिंग की और मंदिर परिसर में आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। प्रकृति को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ललित कुमार बरंडा, महेंद्र मीणा, मकसीराम फ्लेजा, रमेश डिंडोर, कमजी बरगोट, लक्ष्मण रेबारी, कमला खांट, प्रियंका कटारा, संगीता, रवीना पटीदार, पुष्पेंद्र डामोर, अरविंद मीणा उपस्थित रहे। शिविर में शिवनारायण कॉलेज सीमलवाड़ा, प्रगति कॉलेज, हरिओम टीटी कॉलेज के संभागी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *