भीलवाड़ा| श्री महेश बचत एवं साख समिति की ओर से आयोजित होने वाले एसएमबीएसएस -एक्पो-26 के आयोजन कार्ड का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती एवं चंद्रकांता बाहेती, कमल सोनी, राजेंद्र कचोलिया सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। संयोजक शांतिलाल डाड एवं आशा डाड ने बताया कि एक्सपो का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप लड्डा, नारायण लाहोटी, महिला अध्यक्ष रीना डाड एवं मंत्री अनीता सोमानी ने बताया कि एक्सपो में करीब 125 स्टॉल्स लगाई जाएंगी। इनमें स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ गुजरात, जयपुर, हैदराबाद, आगरा, दिल्ली, पाली, जोधपुर, किशनगढ़, ब्यावर, अजमेर, उदयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से उद्यमी भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि एसएमबीएसएस-एक्पो-26 का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। एक्सपो को व्यापार के साथ-साथ मनोरंजन और पारिवारिक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग लेकर आनंद उठा सकें। बच्चों के लिए विशेष रूप से किड्स कार्निवल, विभिन्न गेम्स, मनोरंजक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं होगी।


