नाम बदलने से रोजगार नहीं बढ़ता, गांधी के सम्मान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: जाट

भीलवाड़ा | केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम परिवर्तन तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान को समाप्त करने के प्रयासों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में सूचना केंद्र चौराहा पर जन संवाद व विरोध प्रदर्शन किया। शंकर लाल गाडरी ने बताया कि कार्यक्रम में मजदूर किसान शक्ति संगठन के लाल सिंह के नेतृत्व में नाटक के माध्यम से आमजन को जागृत किया। जिलाध्यक्ष जाट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरों में इंदिरा गांधी के नाम पर शहरी रोजगार गारंटी योजना चालू की, लेकिन सरकार परिवर्तन होते ही योजना का पहले नाम बदला फिर इसे बंद कर दिया। उसी तर्ज पर केंद्र सरकार मनरेगा का नाम परिवर्तन कर आने वाले दिनों में इस योजना को बंद की योजना है। साथ ही कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार नाम बदलने की राजनीति कर रही है, जबकि इससे न तो रोजगार बढ़ता है और न ही समस्याओं का समाधान होता है। जन संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सामने रखीं। इस अवसर पर जन संवाद में ब्लॉक अध्यक्ष आसींद शंभूलाल गुर्जर, रोशन लाल वाल्मीकि सरपंच, जोरावरपुरा सरपंच लक्ष्मण कीर किरखेड़ा, बनवारी लाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा शासन में ग्रामीण क्षेत्र रोजगार में आ रहीं दिक्कत पर विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, अक्षय त्रिपाठी, भीलवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी ओम नाराणीवाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *