भीलवाड़ा | सत्र 2024-25 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर की छात्रा जाह्नवी कुमावत ने मिडिल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जाह्नवी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। जिले में पहला स्थान प्राप्त होने पर शिक्षा विभाग की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम योजना जाह्नवी का चयन हुआ। जाह्नवी के पिता दीपक कुमावत पेशे से इंजीनियर हैं, जबकि माता पूजा रानी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।


