नामदेव प्रीमियर लीग में मेवाड़ सुपर किंग्स चैंपियन

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा, जयपुर के तत्वावधान में डेगाना (जिला नागौर) में 18 दिसंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय नामदेव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मेवाड़ सुपर किंग्स (जोन–5 : भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में मेवाड़ सुपर किंग्स ने क्वार्टर फाइनल में ‘विट्ठल 11 डेगाना’ को 5 रन से रोमांचक मुकाबले में हराया। सेमीफाइनल में नामदेव जोधाणा किंग को 159 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में ‘विट्ठल नागौर बुल्स’ को 42 रनों से हराकर मेवाड़ सुपर किंग्स ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मेवाड़ सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ियों में रोहित मोयल (कप्तान), अक्षय गोठवाल (उपकप्तान), अरविंद डीडवानिया, अनुराग बुला, मयंक तोलंबिया, गौतम कीजड़ा, सूरज नाथिया, भीमराज गोठवाल, श्याम झेडु, अरविंद सर्वा,दीपांशु रूनवाल वैभव लुंडर शामिल थे। टीम मैनेजर शिव प्रसाद बूलिया, अतिथि गोपाल गोठवाल, राजेश थुथगर, अशोक छापरवाल, पुरुषोत्तम भाटिया, अभिषेक सर्वा सहित सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर अपूर्वा ने मोमेंटो एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संरक्षक ओमप्रकाश बुलिया, अध्यक्ष श्यामलाल छापरवाल, सचिव शांतिलाल छापरवाल, रामनारायण तोलंबिया एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *