शिव विनायक समिति की श्रेष्ठ कार्यकर्ताएं सम्मानित

भीलवाड़ा | शिव विनायक सेवा समिति कावा खेड़ा के तत्वाधान गणेश उत्सव धार्मिक आयोजन में 7 दिवसीय विभिन्न श्रंगारों के साथ विभिन्न प्रकार के आयोजन व प्रतियोगिताओं मे श्रेष्ठ रही महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कावा खेड़ा स्थित शिव मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में कटार दीक्षा का आयोजन हुआ। महोत्सव में भोलेनाथ के भजनों की बयार के साथ पौष बड़ा का भोग लगाया। आयोजक शिव नुवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि महावीर समदानी प्रवक्ता गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं सुमंगल सेवा संस्थान कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक शिव नुवाल अध्यक्ष, विजयलक्ष्मी समदानी सचिन, अमित काबरा कोषाध्यक्ष, दीपक समदानी उपाध्यक्ष, राजश्री नुवाल, पूनम काबरा सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में 27 महिलाओं को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *