लुधियाना की अंडर-19 गर्ल्स टीम ने जीता गोल्ड

स्टेट चैंपियनशिप में जैसमीन मक्कर ने टीम को फाइनल जीता और अंडर-17 सिल्वर मेडल जीता है। जैसमीन ने बताया कि पिछले आठ साल से टेबल टेनिस खेल रहीं है। पहले पिता खेलते थे और उनको देखकर ही टेनिस खेलना शुरू किया। जिसके बाद कोच मनन की देखरेख में एकेडमी में अभ्यास शुरू किया। एक साल में करीब आठ मेडल वह जीत चुकी है। पिता का नाम मनमीत सिंह है और माता गुरनीत कौर है। वह कोचिंग में नियमित अभ्यास करने जाती है। भास्कर न्यूज | लुधियाना न्यू टेबल टेनिस हॉल रख बाग के सामने चल रही 66वीं पंजाब स्टेट ओपन और इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन लुधियाना की अंडर-19 गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता और चैंपियनशिप जीत ली। फाइनल मुकाबले में लुधियाना की टीम ने अमृतसर की टीम को 3-2 से हराया। सुपर लीग के निर्णायक मुकाबलों में पहले मैच में लुधियाना की काव्या गुप्ता को अमृतसर की आन्या गुप्ता के खिलाफ 8-11, 6-11, 11-8, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में लुधियाना की जस्मीन ने गुरनाज को 11-5, 11-6, 11-5 से हराकर टीम को बराबरी दिलाई। तीसरे मुकाबले में यश्वी ने इनायत को कड़े संघर्ष में 10-12, 12-10, 11-7, 11-3 से मात दी। चौथे मैच में जस्मीन को आन्या गुप्ता के खिलाफ 12-14, 6-11, 11-13 से हार झेलनी पड़ी। फाइनल और निर्णायक मुकाबले में काव्या गुप्ता ने जबरदस्त वापसी करते हुए गुरनाज को पांच सेटों में 11-13, 8-11, 11-9, 11-6, 14-11 से हराकर लुधियाना को चैंपियन बना दिया। इधर अमृतसर के ट्रिजल वोहरा ने लड़कों के वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 और अंडर-17 सिंगल्स के खिताब जीते। अंडर-17 फाइनल में उन्होंने चार सेटों में 11-9, 11-7, 6-11, 11-6 से जीत दर्ज की। अंडर-15 सिंगल्स फाइनल में ट्रिजल ने सोहम सोनी को 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-11 क्वार्टर फाइनल में रश्मीन फतेहगढ़ साहिब ने अमानी मोगा को 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। अनमोल जालंधर ने हरसीरत कौर होशियारपुर को 11-8, 11-9, 11-7 से हराया। नियाती फतेहगढ़ साहिब ने मिशिका जालंधर को 11-9, 11-8, 11-6 से हराया। इनाया शर्मा अमृतसर ने नयसा लुधियाना को 12-10, 11-9, 11-8 से हराया। गर्ल सिंगल अंडर-13 क्वार्टर फाइनल में गुरांशी लुधियाना ने अनमोल जालंधर को 11-8, 11-9, 12-10 से हराया। इनाया शर्मा ने नियती को 11-6, 11-8, 11-9 से हराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *