अकीदतमंदों ने भाईचारा, मोहब्बत और अमन पर चलने का संकल्प लिया

लुधियाना| सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह (ख़्वाजा गरीब नवाज) के उर्स के चांद दिखने के मुबारक मौके पर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में अकीदत, एहतराम और रूहानियत से भरपूर मिलाद की महफिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मिलाद की महफिल में मदरसा घोसिया मोरिया के तमाम बच्चों ने नात-ए-पाक, मनकबत और हम्द पढ़कर ख्वाजा गरीब नवाज की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। मौजूद लोगों ने ख्वाजा गरीब नवाज को गरीबों का मसीहा बताते हुए उनके बताए हुए रास्ते मोहब्बत, भाईचारा, इंसानियत और अमन पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कारी नय्यर राजा, मुफ्ती शरफी आलम, हसन राजा, आशिक राजा, मौलाना मिसाइल, सदर अब्दुल सलाम खान, नायब सदर रुस्तम आलम, मोहम्मद हदीस, हाफिज लुकमान, अमन खान मोहम्मद तिखार सहित कई गणमान्य शख़्सियतें और धर्मप्रेमी लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मुल्क की तरक्की, अमन-ओ-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ की। महफिल के दौरान उलमा-ए-किराम ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मजहब, जाति और भाषा से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा का पैगाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *