लुधियाना| लुधियाना के साहबाना रोड स्थित जी सिटी कॉलोनी में एक अजीमुशान धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही अदब और एहतराम के साथ किया गया। इस मौके पर शाहरुख खान की दस्तारबंदी की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैयद साबिर रजा, कारी नय्यर रजा, मुफ्ती शरद आलम, मौलाना आशिके रजा, खैरुल रजा, सदर अब्दुल सलाम खान, नायब सदर रुस्तम आलम, तैयब भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। मौजूद उलेमा और बुजुर्गों ने दस्तारबंदी की अहमियत पर रोशनी डालते हुए शाहरुख खान के उज्ज्वल भविष्य की दुआ की। कार्यक्रम के दौरान भाईचारे, आपसी मोहब्बत और समाज में अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


