7 अवैध निर्माणाधीन इमारतें ,एक स्कूल तोड़ा, 14 दुकानें सील

भास्कर न्यूज | लुधियाना गलाडा रेगुलेटरी विंग की एनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को गांव कनिजा लुधियाना में तीन अवैध कॉलोनियों को तोड़ा। साथ ही गलाडा ने डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी सिफारिश की है। गलाडा की तरफ से डेवलपर्स ने नोटिस दिए जाने के बावजूद अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं किया था। गलाडा के अधिकारियों ने बताया कि अवैध और बिना प्लानिंग वाले डेवलपमेंट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाया जा रहा है, जिसमें अवैध कॉलोनियों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान भी शुरू किया गया है, जो इन अवैध कॉलोनियों में सस्ते प्लॉट देने के नाम पर भोले-भाले निवासियों को ठग रहे थे, जिनमें कानूनी मंजूरी और सरकारी नियमों का पालन नहीं किया गया था। चीफ एडमिनिस्ट्रेटर संदीप कुमार ने लोगों से अपील की कि वह अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी, प्लॉट, इमारतें न खरीदें। क्योंकि गलाडा उनको पानी की सप्लाई, सीवरेज, बिजली कनेक्शन जैसी कोई सुविधा नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अप्रूव्ड और रेगुलराइज कॉलोनियों की लिस्ट उनके मंजूर नक्शों के साथ गलाडा की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे संभावित खरीदार कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले देख सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *