श्री नवदुर्गा माता मंदिर में लंगर का आयोजन

लुधियाना| श्री नवदुर्गा माता मंदिर में भक्ति और सेवा की परंपरा को निभाते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया। इस सप्ताह का लंगर विशेष रूप से शर्मा परिवार के सहयोग से श्रद्धापूर्वक लगाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को मुख्य रूप से छोले-पूरी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुभाष दुग्गल, अनिल शर्मा और रोहित शर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर भक्तों की सेवा की और व्यवस्था संभाली। मंदिर प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता, समरसता और निस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। दोपहर तक चले इस लंगर में सैकड़ों भक्तों ने कतारबद्ध होकर अनुशासन के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *