मां चिंतपूर्णी के लिए जत्था रवाना

लुधियाना| केसर गंज मंडी क्षेत्र स्थित जय जय मां छिन्नमस्तिका धाम व दरबार कनीजा के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का पहला बस जत्था माता श्री चिंतपूर्णी जी और सदाशिव मंदिर के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ धाम के मुख्य सेवादार भगत अश्वनी कुमार ने विधि-विधान से पूजन कर और झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर योगेश बाबा ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने से न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बल्कि आत्मिक शांति भी मिलती है। रवानगी के समय गायक पवन बॉबी ने माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर चेयरमैन सतपाल बांसल, प्रधान कृष्ण कुमार वालिया आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *