साहिबजादों के इतिहास के बारे में किया जागरूक

लुधियाना| ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों, चार साहिबजादों की शहादत को पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। उनके अद्वितीय बलिदान को श्रद्धांजलि की। विद्यालय परिसर में सुबह एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान छात्रों को इस दिन के महत्व और चार साहिबजादों के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरूक किया गया। भावपूर्ण कविताओं और सार्थक भाषणों के माध्यम से छात्रों ने साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को उजागर किया और वीरता, सत्यनिष्ठा और मानवता के प्रति समर्पण के सशक्त संदेश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *