तुलसी पूजन दिवस मनाया

लुधियाना| श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ एवं बाल संस्कार केंद्र की ओर से आशाराम बापू आश्रम साहनेवाल में तुलसी पूजन दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी पूजन से हुई। जिसमें श्रद्धालुओं ने आरती भी की। सभी श्रद्धालुओं ने तुलसी पूजन दिवस को विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से अपने-अपने घरों एवं मुहल्लों में 25 दिसंबर को सामूहिक तुलसी पूजन आयोजित करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान अरविंद चितकारा, शशी ओझा, सचिव विमल नैयर, सीए कैशियर नितिन गर्ग, डॉ. सचित वर्धन, दिग्विजय तिवारी, हरप्रीत कुकरेजा, दीपक तिवारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *