स्वामी श्रद्धानंद देशभक्ति व सांप्रदायिक एकता के प्रतीक थे: रोशन लाल आर्य

भास्कर न्यूज | लुधियाना आर्य समाज मॉडल टाउन में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार, देशभक्त स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाने को लेकर एक समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान राकेश जैन ने की। समारोह के मुख्य अतिथि रोशन लाल आर्य प्रांतीय महासचिव, वेद प्रचार मंडल का स्वागत विनोद सहगल, व्यास बैंबी, सुधीर स्याल, जीवन जैन, कर्नल जग्गा और अन्य पदाधिकारियों ने किया। रोशन लाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी श्रद्धानंद, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के अनन्य भक्त थे और ईश्वर पर उनकी असीम श्रद्धा एवं विश्वास था। उन्होंने महर्षि दयानंद द्वारा स्थापित आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाने में, देश को स्वतंत्र कराने में, अपना तन, मन और धन अर्पित कर दिया। रोशन लाल आर्य ने आगे कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सांप्रदायिक एकता के प्रतीक थे, आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर कर देश के विकास के लिए, देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए कार्य करें। आर्य समाज के महामंत्री कैप्टन विजय स्याल ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद द्वारा दिखाएं मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह यज्ञ से आरंभ हुआ, जिसे आर्य समाज के पुरोहित पंडित राजेंद्र सिंह शास्त्री ने संपन्न कराया। अनिल गौतम बीसीएम स्कूल आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों ने प्रभु भक्ति, स्वामी श्रद्धानंद के जीवन से संबंधित तथा वंदे मातरम गीत गाकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। समारोह में डायरेक्टर डॉ. परमजीत कौर, प्रिंसिपल अनुजा कौशल, प्रिंसिपल कृतिका सेठ, प्रिंसिपल जसनीत सेठ, सतीश गुप्ता, नितिन नाहन, विवेक सहगल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *