अमृतसर| खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के तहत खालसा कॉलेज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़कियों ने गुरमति प्रतियोगिता में अपना टैलेंट दिखाया। स्कूल प्रिंसिपल पुनीत कौर नागपाल ने बताया कि स्कूल की लड़कियों ने संगराना साहिब में सतनाम सर्ब कल्याण ट्रस्ट की तरफ से आयोजित गुरमत प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इनाम जीते हैं। उन्होंने बताया कि गुरबानी कंठ मुकाबलों में कंठप्रीत कौर ने पहला स्थान, कीर्तन में अच्छनप्रीत कौर और हरगुन कौर ने पहला स्थान, कविता मुकाबलों में पीहू ने पहला स्थान, दुमाला मुकाबलों में सनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान और गतका में अनुरीत कौर, हुसनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, हरगुन कौर, एकमप्रीत, एकनूर कौर, इश्मीत कौर, परनीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।


