अमृतसर| खत्री सभा महिला मंडल ने “सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त आवा’ विषय पर जागरूकता सेमिना रकरवाया। इस कार्यक्रम में समस्त खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रसिद्ध समाजसेवी अंनत नारायण अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उनकी धर्मपत्नी रुचि अरोड़ा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रीय स्तर पर कुरीतियों का उन्मूलन अनिवार्य संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंनत नारायण अरोड़ा ने महिला मंडल की समाज कल्याण गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि दहेज प्रथा, नशा, भ्रूण हत्या, अंधविश्वास और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दे राष्ट्र के लिए अभिशाप हैं और इनका जड़ से खात्मा होना अनिवार्य है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील खन्ना, राकेश सेठ और गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।


