टाहली साहिब क्लॉथ मार्केट में व्यापार मंडल की बैठक

अमृतसर | भारतीय व्यापार मंडल की ओर से पंजाब प्रधान राजीव अनेजा और उनके साथी टाहली साहिब बाजार में व्यापारियों से बैठक करने पहुंचे। जिसमें उन्होंने व्यापारियों से बात करते हुए भारतीय व्यापार मंडल के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी शहर के व्यापारियों को भारतीय व्यापार मंडल के साथ जुड़ने की अपील की ताकि सभी व्यापारी भाइयों की आवाज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहुंचा सके और व्यापार में आ रही हर समस्या का हल जल्द से जल्द हो सके। इस मौके पर क्लॉथ मार्केट के सभी व्यापारियों की ओर से राजीव अनेजा को उनका साथ देने का आश्वासन देते हुए कहा कि मार्केट का हर एक व्यापारी भारतीय व्यापार मंडल के साथ खड़ाहै। उन्होंने शहर के सभी व्यापारी संगठनों से आग्रह किया सभी मंडल के साथ जुड़े ताकि सभी व्यापारियों की आवाज देश में फैल सके। इस मौके पर व्यापार मंडल के राजू नारंग, रंजीत सिंह अरोड़ा, राज कुमार महाजन, राजीव गुलाटी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *