गली पब्लिक सहारा में 3 माह से सीवरेज जाम

अमृतसर| बटाला रोड स्थित पिलर नंबर 67 के सामने गली पब्लिक सहारा में पिछले 3 महीने से सीवरेज का गंदा पानी गली में जमा है। वहीं पानी गली में खड़ा-खड़ा काला होने लगा है। जिस कारण इलाके में गंदगी और बदबू की भरमार हो गई है। लोगों का कहना है कि लोग इसी गंदे पानी से ही आवागमन करने को मजबूर है। जिस कारण अब लोगों में डर का माहौल बन चुका है कि कहीं कोई बीमारी न फैल जाए। – संदीप कपूर निवासी बटाला रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *