श्रीराम आश्रम स्कूल की प्रणल कौर को ‘जैम सहोदया’ अवार्ड

अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल की 12वीं की छात्रा प्रणल कौर ने ‘जैम ऑफ सहोदया’ अवार्ड जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। अजन्ता पब्लिक स्कूल, बसंत एवेन्यू में आयोजित समारोह में जिले के 102 प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। काउंसलर कृति अरोड़ा बख्शी ने प्रणल कौर को अति उत्तम शैक्षणिक प्रदर्शन, पाठ्योत्तर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता सांख्यान ने प्रणल को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *