स्कूल में बच्चों के आपसी झगड़े की रंजिश में गोली चलाने वाला निकला गांव निजामपुर का मौजूदा आप सरपंच, पर्चा

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोहारका रोड स्थित स्कूल में बच्चों के आपसी झगड़े की रंजिश में राजीनामा के दौरान ऐशप्रीत सिंह की टांग में गोली चलाने वाला गांव निजाजपुर का आप मौजूदा सरपंच निकला है। थाना कंटोनमेंट पुलिस ने आप सरपंच के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान हरिंदर सिंह निवासी निजामपुर के रूप में हुई है। हालांकि दूसरे दिन भी आरोपी का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। एसएचओ जतिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए रेड कर रही हैं। गोली चलाने की घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीसीटीवी में सरपंच हरिंदर सिंह हाथापाई करता है, फिर पिस्तौल से गोली चलाकर अपने साथियों के साथ भाग निकला है। गौर हो कि कुछ दिन पहले अमृतसर के एक स्कूल में 11वीं व 12वीं में पढ़ रहे छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों गुटों को समझौते के लिए रविवार शाम 6 बजे लोहारका रोड पर बुलाया गया था। जब छात्रों के बीच समझौता कराया जा रहा था तो उनके परिवार वाले भी बीच में कूद पड़े। इस वजह से दोनों पक्षों में फिर तेज बहस हो गई। मामला फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान चली गोली में ऐशप्रीत सिंह नाम के छात्र को चोट लग गई। एडीसीपी सिटी-2 सिरीवेनेला ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के बीच हुआ एक झगड़ा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *