भीलवाड़ा | जैन संस्कार महिला मंच भीलवाड़ा शाखा द्वारा गुरुदेव वेणीचंद मारासा की 119वीं पुण्यतिथि पर शकुंतला बोहरा के सानिध्य में श्री गोपाल गौशाला में गौ माता को गुड़ एवं चारा वितरण किया। मंच की अध्यक्ष शिखा डांगी ने बताया कि यह सेवा कार्य करुणा, दया एवं अहिंसा के भाव को सुदृढ़ करने वाला रहा। मंत्री निकिता बम्ब ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष सहयोग अध्यक्ष शिखा डांगी का रहा। कोषाध्यक्ष पिंकी चिपड़ ने बताया कि धर्म एवं सेवा के इस पुण्य कार्यक्रम में अनेक बहनें उपस्थित रहीं।


