100 फीट रोड पर गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी, शिकायतें भी बेअसर

भीलवाड़ा | शहर के 100 फीट रोड पर अनुकंपा स्काईडेक के सामने मुख्य सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं कार और अन्य वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है। – मुकेश भालावत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *