पुलिस ने 9 करोड़ 84 लाख की साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग करने वाले रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए हाल ही में उसके आरोपियों को इंदौर से पकड़ा था। सबसे पहले आरोपियों ब्रजेश महाजन समेत अन्य को पकड़कर उनके पास से 6 मोबाइल, 8 बैंक पासबुक और 20 अलग- अलग लोगों के नाम से खुलवाए गए अकाउंट के 20 एटीएम बरामद किए थे। इस मामले के आरोपी ब्रजेश महाजन को जमानत मिल गई। आर्थिक अपराध से जुड़े इस मामले में अधिवक्ता रजनीश जैन ने आरोपी ब्रजेश महाजन की ओर से कोर्ट मे पैरवी की। इस मामले में अधिवक्ता जैन ने बताया कि ब्रजेश महाजन को जमानत मिल गई है।


