मुख्य बाजारों में शौचालय नहीं, महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान

शहर के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी से रोजाना हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। बस स्टैंड, मेन मार्केट, कृषि उपज मंडी और स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाकों में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में लोग दीवारों की आड़ में या खुले में शौच कर रहे हैं। इससे गंदगी फैल रही है। स्वच्छता अभियान की हकीकत सामने आ रही है। मेन मार्केट में ग्राहक प्रसाधन के लिए इधर-उधर भटकते हैं। दुकानदारों ने बताया कि सुविधा न होने से उन्हें भी आसपास के घरों या दीवारों के पास जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। दूर-दराज से खरीदारी करने आने वाली ग्रामीण महिलाएं असुरक्षा और असुविधा से जूझ रही हैं। शहर में बने सुलभ शौचालय बाजार क्षेत्र से काफी दूर हैं। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि व्यस्त बाजार क्षेत्रों में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएं। ताकि शहर स्वच्छ और सुविधाजनक बन सके।- कमल कुशवाह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *