लखनऊ में साइनिंग स्टार ग्रुप ने मनाया 13वां स्थापना दिवस:70% फीमेल को प्लेसमेंट देने का किया दावा,टॉप परफॉर्मर का हुआ सम्मान

लखनऊ में रविवार को साइनिंग स्टार कंपनी ने अपना 13 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कई विशेष गेस्ट भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें कानपुर बिल्हौर के भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर, टीवी कलाकार आभा शर्मा (अम्मा जी) और सुन्नी वक्फ बोर्ड की सदस्य सबीहा अहमद शामिल रही। सही गाइडेन्स बेहद जरूरी विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने एक ओर जहां कंपनी के प्रयासों की जमकर सराहना की, वहीं युवाओं को स्किल पर फोकस कर आगे बढ़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आभा शर्मा ने कहा कि आज के इस युग में युवाओं को सही मार्गदर्शन देने में साइनिंग स्टार जैसी संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। 70% वुमन को मिला प्लेसमेंट कंपनी के उपाध्यक्ष देव चिन्मय ने इस अवसर पर कहा कि कंपनी ने बेरोजगारों के लिए बेहतरीन काम किया है। यह उत्तर प्रदेश की पहली कंपनी है जहां 70% से ज्यादा महिलाएं कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियों को मानव संसाधन सेवाएं मुहैया करा रही है। कई कंपनीज के HR पहुंचे नेशनल स्टार पर नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को कंपनी द्वारा यह सेवा निशुल्क प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली, मुंबई और लखनऊ से विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मानव संसाधन अधिकारी आए थे। इनका हुआ सम्मान इस दौरान फौजिया अहमद को बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड 2024 और किरण यादव को सुपर बिजनेस लीडर अवॉर्ड दिया गया। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज दिवेदी और पुनीत कुमार ने आने वाले वर्षों में कंपनी के विस्तार के बारे में बताया। इस दौरान टीम मेंटर पलक तिवारी और अनुष्का मिश्रा भी मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *