भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उन्हें पुष्पाजंलि देने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। शाह 24 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे 25 दिसंबर को सुबह एमपी ग्रोथ समिट में भाग लेंगे। इसके बाद वह दोपहर में रीवा रवाना हो जाएंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की जयंती पर वे उनके शिंदे की छावनी स्थित निवास पर पुष्पांजलि करने जाएंगे। रात को आकर वे भोजन के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व संगठन के अन्य पदाधिकारी वे प्रदेश के चुनिंदा मंत्रियों के साथ चर्चा कर प्रदेश की सत्ता और संगठन की समीक्षा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री 24 की रात को लगभग 9 बजे आएंगे। उसके बाद चुनिंदा नेताओं से चर्चा करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। 25 दिसंबर को अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में जाएंगे। जोखिम में जान… बिना हेलमेट और बिना सेफ्टी बेल्ट के 40 फीट ऊंचे डोम को बांध रहे कर्मचारी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लॉजिस्टिक पार्क की ग्वालियर को मिल सकती है सौगात समिट में ग्वालियर-चंबल अंचल को टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर में इंडस्ट्रीज मिल सकती है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लॉजिस्टिक पार्क भी मिल सकता है। अटल म्यूजियम का फीता कटवाने की तैयारी ग्वालियर स्मार्ट सिटी का अटल म्यूजियम के उन्नयन का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फीता काट सकते है। मेले के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अटल म्यूजियम भी जा सकते है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने 50 लाख से ज्यादा की राशि वाले प्रोजेक्ट के भूमिपूजन और लोकार्पण की जानकारी कलेक्टर आफिस भेज दी है। अमित शाह के 30 मिनट पहले बंद होगा ट्रैफिक प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 दिसंबर की रात 9 बजे ग्वालियर आएंगे। इसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधे होटल ऊषा किरण पैलेस जाएंगे। भोजन व रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह 25 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे होटल से निकलकर कमल सिंह का बाग पहुंचेंगे। वहां वे अटलजी के पैतृक निवास पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। यहां से सीधे वे मेला मैदान में सुबह 11:40 बजे से मेला मैदान में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होने जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री जिस रूट से जाएंगे और आएंगे उस रूट पर 30 मिनट पहले ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा।


