कमला नगर इलाके में 12 दिन पहले छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला पटवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपनी दो साल की बेटी का बैलून उठाने के लिए पड़ोसी के घर में बने शेड पर उतरी थीं। पैर फिसलने से शेड की चादरें टूट गईं और वह नीचे गिर गईं। कमला नगर पुलिस के अनुसार- 32 वर्षीय मीनाक्षी पटेल रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ थीं। उनके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि ससुर पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर हैं। मीनाक्षी सरकारी क्वार्टर, कोटरा सुल्तानाबाद में रहती थीं। छुट्टियों के चलते वह इन दिनों भोपाल आई हुई थीं। बेटी संग बालकनी में खेल रही थीं मीनाक्षी घटना 11 दिसंबर की शाम की है। मीनाक्षी अपनी बेटी के साथ घर की बालकनी में खेल रही थीं। इसी दौरान बच्ची का बैलून पड़ोसी के घर में बने शेड पर जा गिरा। बैलून उठाने के प्रयास में मीनाक्षी बालकनी की बाउंड्री पार कर शेड पर उतरने लगीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। शेड की चादरें टूट गईं और वह नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और अंदरूनी खून जम गया। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मीनाक्षी की शादी तीन साल पहले हुई थी और दो साल की एक बेटी है। छत पर बच्चों के साथ खेलते समय ये जरूरी सावधानियां रखें…


