छात्राओं को परेशान करने वालों का फोटो लेने कहा तो पिता-बेटे को पीटा

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम बेलमांड में ग्राम विकास समिति के सदस्य व उनके बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मन्नुलाल साहू ने जानकारी दी है कि 19 दिसंबर को एनएसएस कैम्प में झलमला स्कूल के बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एक शिक्षक ने माईक में बोला कि गांव के कुछ लड़के रात में स्कूल में आकर जहां लड़के एवं लड़कियां रुके हैं। वहां लड़कियों के कमरा के पास जाकर दरवाजा, खिड़की को खटखटाते हैं। जिसके बाद मंच में जाकर शिक्षक को बोला कि अब कोई पहुंचे तो उनका फोटो खींच लेना ताकि ऐसी हरकत करने वालों के बारे में पता चल सकें। जिसके बाद रात 8.45 बजे किराना दुकान के पास गोपी गावरे व होमन साहू ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। 20 दिसंबर को बेटा तामेश्वर कुमार साहू ने होमन साहू से मारपीट के संबंध में पूछताछ की तो उसने हाथ मुक्का से मारपीट की। मारपीट से दोनों को चोट लगी है। कृष्णा यादव एवं नेतराम चिराम ने बीच बचाव किया। बालोद थाने में दो लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *