इंदौर में नहीं सुधर सके ट्रैफिक के हालात:कोर्ट की फटकार का भी पुलिस पर असर नहीं, पीक ऑवर्स में 8 सड़कें ट्रैफिक से जाम

शहर में ट्रैफिक जाम को लेकर इस साल चार बार हाई कोर्ट के दखल और हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर हर महीने 400 शिकायतें मिलने के बावजूद कोई सुधार नहीं दिख रहा है। गूगल मैप का सालभर का ट्रैफिक मैपिंग ट्रेंड बता रहा है कि शहर के 8 इलाके ऐसे हैं, जहां रोज 15 मिनट से पौन घंटे तक जाम के हालात बनते हैं। खजराना चौराहा, राऊ-शिप्रा बायपास और जवाहर मार्ग सहित कई जगह डेढ़ से 2 घंटे तक जाम के हालात बनते हैं। शाम को अगर आप गूगल मैप पर इन इलाकों का रूट देखें तो यह रेड और यलो ही बताता है। लोगों का कहना है कि बार-बार इन इलाकों में जाम के हालात बनने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस अतिरिक्त जवान तैनात नहीं करती। अब एप से देंगे रूट डायवर्शन की सूचना ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी का कहना है, लोगों को अब एप से रूट डायवर्शन की सूचना देंगे। यह एप रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट, घटना-दुर्घटना की तुरंत रिपोर्ट करने और चालान के ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए बनाया जा रहा है। इसमें और भी फीचर रहेंगे। इस एप की सुविधा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे बड़े शहरों में पहले से ही लागू है। इस एप से रियल टाइम अलर्ट भी मिलेंगे। जैसे कहां जाम लगा है। कहां वीआईपी मूवमेंट है। भास्कर इनसाइट कोर्ट को देना पड़ा दखल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *