फर्जी विदेशी मोबाइल-नंबर से अश्लील-फोटो बनाकर धमकाने का आरोपी गिरफ्तार:रुपए नहीं देने पर फोटो शेयर करने की दी धमकी, दो माह बाद पकड़ा

विदेशी व्हाट्सएप नंबर बनाकर अश्लील फोटो एडिट कर रुपए मांगने वाले आरोपी को बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिन दो माह बाद तकनीकी मदद से साइबर ठग को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में एक मारपीट का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- बाड़मेर शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना कोतवाली में एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि विदेशी मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो भेजकर रुपए की डिमांड कर रहा है। वहीं अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया- साइबर अपराधों की गंभीरता से लेते हुए अज्ञात वॉट्सऐप मोबाइल नंबर व उपयोगकर्ता आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस की टीम बनाई गई। टीम ने मामले की जांच करते हुए तकनीकी टीम के सहयोग से विदेशी वॉट्सऐप की जानकारी जुटाई गई। उसका विश्लेषण कर अश्लील फोटो भेजने वाले आरोपी विक्रमसिंह पुत्र जोगराजसिंह निवासी भाडखा पुलिस थाना कोतवाली को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से उपयोग में लिया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल दामोदर, रामचंद्र, प्रकाश, देवीलाल, ओमप्रकाश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *