बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई

कोरिया और एमसीबी जिलों में विश्व पोलियो उन्मूलन दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। एमसीबी जिले के चिरमिरी जिला अस्पताल में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं कोरिया जिले में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष मोहित पैकरा और जनपद पंचायत सीईओ की उपस्थिति में बैकुंठपुर के ओड़गी स्कूल से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। सोनहत के ग्राम घुघरा पोलियो बूथ में विधायक रेणुका सिंह ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी। जिले में इस अभियान में कुल 34,668 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *