खैरथल-तिजारा में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिले में शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने फैसला लिया। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों के लिए 13 और 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित है। कलेक्टर किशोर कुमार ने अवकाश के आदेश जारी कर दिए है। ये छुट्टी केवल छात्रों के लिए है। स्कूल स्टाफ को नियमित समय पर स्कूल आना होगा। जिला प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी स्कूल इन दो दिनों में कक्षाएं संचालित करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ये निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


