बैतूल में चाइनीज मांझे से डॉक्टर की नाक कटी:बाइक से जाते समय हुआ हादसा, 10 टांके लगे; प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के सलैया के पास एक डॉक्टर की चाइनीज मांझे से नाक कट गई। हादसा शनिवार की दोपहर को हुआ, जब डॉक्टर 30-40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से बाइक चला रहे थे। डॉक्टर अंशुल गुप्ता शनिवार को इटारसी से सारणी जा रहे थे, जब पतंग के चाइनीज मांझे ने उनकी नाक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि डॉक्टर की नाक के नीचे के तीनों हिस्से बुरी तरह कट गए। घायल डॉक्टर को तत्काल बगडोना में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनकी नाक पर 10 टांके लगाए गए। डॉक्टर अंशुल ने बताया कि मांझा इतना मजबूत था कि इसे तोड़ना बेहद मुश्किल था। फिलहाल वे शोभापुर में अपने परिचितों के साथ हैं और उपचार करा रहे हैं। इस हादसे के बाद उनके भाई अरिजीत ने सारणी पुलिस को घटना की जानकारी दी। वह भी खुद पुलिस में कार्यरत हैं। प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाया इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। भारतीय सुरक्षा संहिता के तहत इस आदेश में कहा गया है कि चाइनीज मांझे का उपयोग न केवल इंसानों बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। पुलिस ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है। इटारसी के रहने वाले हैं डॉक्टर डॉक्टर के भाई अरिजीत ने बताया कि उनके भाई डेंटिस्ट हैं। उनका परिवार इटारसी के न्यू यार्ड में रहता हैं। वह इटारसी से शोभापुर जा रहे थे। इस दौरान सलैया में तांत वाला मांझा उनके सिर से होकर आंख के पास आकर नाक में फंस गया। संभवत उस समय कोई पतंग खींच रहा था, जिससे नाक के नीचे के तीनों हिस्से बुरी तरह कट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *