भास्कर न्यूज| चाईबासा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस भवन रांची में रविवार को हुई। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायत राज और नगर निकाय व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा मिला। जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आरजीपीआरएस के सभी सदस्यों को जमीनी स्तर पर कार्य करने पर बधाई दी। वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद ने भी नगर निकाय चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने को कहा। इस दौरान कुछ टास्क भी दिए। इसके बाद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि हम जल्द ही पंचायती राज मंत्री से मिलकर पंचायत सचिवालयों में ही पंचायत सचिवों को रहने की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों में बैठकों की तिथि निर्धारित की गई। डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि यह संगठन कांग्रेस की नींव है। बैठक में डॉ अमित झा, सतीश पॉल मुंझनी, रियाजुल अंसारी, जॉनसन मिंज, अंजनी रंजन, ज्ञान सिंह दोरायबुरू, रितेश तामसोय, समीर सुंडी, त्रिभुवन, फणीश्वर नाथ नीलेश, देवलाल कुमार, संतोष राय, पवन कुमार, योगेंद्र यादव, कंचन देवी आदि शामिल थीं।


