सदर अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर सो रहा कुत्ता

गढ़वा | सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं की बदहाली की तस्वीरें एक बार फिर सामने आई हैं। जहां ठंड के इस मौसम में मरीजों के परिजन को बेड नसीब नहीं हो रहा, वहीं अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी के कारण मरीजों के बेड पर कुत्ते मस्ती से आराम कर रहे हैं। आए दिन बेड की कमी के चलते मरीजों को जमीन पर लेटकर इलाज कराना पड़ता है। हाल ही में अस्पताल में बाध्यकरण ऑपरेशन के दौरान मरीजों के परिजनों को बेड के अभाव में फर्श पर सोना पड़ा। यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब ठंड में जमीन पर लेटना मरीजों की स्थिति को और बिगाड़ सकता है। अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। अगर जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति पर ध्यान देते तो मरीज और उनके परिजन बेड पर होते, लेकिन अब उनकी जगह कुत्ते आराम फरमा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *