गिरिडीह | स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती पर स्कॉलर बीएड कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉर शालिनी खोवाला के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पित कर किया गया। मौके पर शालिनी खोवाला ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के जीवन को बेहतर करने एवं देश की प्रगति में योगदान देने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे। उनका कहना था कि युवा देश का भविष्य हैं। वहीं प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में डॉ. शालिनी खोवाला, डॉ. हरदीप कौर, डॉ. सुधांशु शेखर जमैयार, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा और आशीष राज थे । भाषण प्रतियोगिता के विजेता तस्कीन सबा रही। जबकि कविता लेखन की विजेता शिल्पा चंद्रा, पेंटिंग प्रतियोगिता की समृद्धि कुमारी रही। रंगोली प्रतियोगिता की विजेता काजल ग्रुप की काजल, श्रेया सिन्हा, नीलाम कुमारी रही। जिन्हें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देखकर प्रोत्साहित किया गया।


