भास्कर न्यूज| गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी कक्ष में रविवार को बेंगाबाद थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी के साथ लंिबत कांड की समीक्षा की। एसडीपीओ ने कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग में गति लाएं। आपराधिक घटना घटित होने पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई होना निश्चित है। महिला अपराध, अवैध कोयला, पत्थर ,बालू कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने कहा कि कमल ज्वेलर्स सिहोडीह में चोरीकांड के खुलासे के लिए बंगाल, बिहार और झारखंड की कई जिले के छापेमारी की जा रही है। संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अपराध को रोकने के लिए एसपी स्वंय रात्रि में जिले के विभिन्न थाना का निरीक्षण कर रहें है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र खुद पेट्रोलिंग करें।


