अधिवक्ता संघ ने पर्यटन स्थल खंडोली में मनाई पिकनिक

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के मुस्लिम अधिवक्ताओं ने रविवार को पर्यटन स्थल खंडोली में पिकनिक का आनंद उठाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यस्तताओं से भरे समय में एक दूसरे के साथ मिलकर पिकनिक मनाने और अनुभव बांटने में आनन्द मिलता है। इस दौरान कविता, शायरी व चुटकुले का दौर चला। वरिष्ठ अधिवक्ता मिर्जा मुमताज ली,अहमद हुसैन अंसारी, मुस्लिम अंसारी,अकील अहमद राजु समेत अन्य अधिवक्ताओं ने एक से बढ़कर एक शायरी, कविता व चुटकुले सुनाकर जूनियर अधिवक्ताओं को आगे लाने की बात कही। बाद में देश समाज में अमन शांति एवं तरक्की के लिए अधिवक्ताओं ने दुआ की। पिकनिक के दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता साजिद मेहमुद ने किया। जबकि अध्यक्षता अहमद हुसैन अंसारी एंव मिर्जा मुमताज अली ने किया। मौके पर अधिवक्ता जमील अख्तर,आजम सुरी, फैयाज अहमद,मो इफ्तेखार,मो असलम,सतार इमाम,मो इम्तियाज आलम, इम्तियाज अंसारी, आबिद अंसारी,बबन खान, आजाद अंसारी,मो मुर्शीद,मो मकसुद, इमरान खान,मो रुसतम, बबलु गांधी,मो इजहार, अकील अहमद राजु,मो तनवीर,मो पप्पू आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *