एसएसवीएम मंे मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

गिरिडीह| राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य आनंद कमल, पूर्व छात्र सीए राकेश कुमार, रितेश सिन्हा व अरविंद त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तीकरण है। यह युवाओं को भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करती है, जो न केवल समृद्ध हो बल्कि पर्यावरण के प्रति भी संवेदनशील हो। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख नलिन कुमार, अजीत मिश्रा, मोनालिसा व अजय बगेड़िया आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *