लोक समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने रविभूषण िसन्हा

भास्कर न्यूज | गिरिडीह लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भूषण सिन्हा को मनोनीत किया है। उन्होंने कहा है कि पूरे राज्य में संगठन को एक नई मजबूती रवि भूषण सिन्हा के नेतृत्व मंे मिलेगी। राज्य के सभी जिलों मंे उन्हें जल्द पार्टी का जिलाध्यक्ष के साथ राज्य कमेटी का गठन भी करना है, ताकि संगठन को राज्य के हर जिले में मजबूती से खड़ा किया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी सूचना गिरिडीह जिले के डीसी को भी दी है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान िमलते ही वरीय अधिवक्ता रवि भूषण ने कहा िक राज्य भर में कमेटी िवस्तार के बाद लोक समाज पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुखर रहेगी। िजला से लेकर राज्य तक जनहित के मुद्दों को उठाया जाएगा और अन्याय के खिलाफ आंदोलन के जरिए लोगों को राहत पहुंचाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *