गायत्री परिवार ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रति​भागियों को किया पुरस्कृत

गिरिडीह| गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से 2024 में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन मकतपुर उच्च विद्यालय गिरिडीह में रविवार को हुआ। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं को विद्यालय के अध्यापकों सहित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक तुलसी पंडित ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक दर्शन पंडित ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा में ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों का होना आवश्यक है। जिसका वर्तमान में अभाव देखा जा रहा है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से छात्रों को संस्कारवान बनाने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह ,शुभम सानू ,पूनम बरनवाल ,सुमन गुप्ता, वीणा गुप्ता ,बबीता श्रीवास्तव, दुलारी देवी, जय प्रकाश राम आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *