राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने जनाब सिद्दीकी के निधन पर जताया शोक

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई ने झंडा मैदान में शोक सभा सह बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलचंद महतो ,संचालन जिला महासचिव जमाल अंसारी व जिला प्रवक्ता सलाकत अंसारी ने संयुक्त रूप से किया । मुख्य अतिथि संघ प्रधान महासचिव सुमन कुमार मौजूद थे। इस दौरान झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मरहूम जनाब सिद्दीकी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । संघ प्रदेश अध्यक्ष शेख सिद्दीकी की 29 दिसंबर को रांची रिम्स में मौत हो गई थी। प्रधान सचिव सुमन कुमार ने कहा कि दुर्भाग्य है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष हमारे बीच नहीं रहे। सहायक अध्यापकों के निधन पर सरकार और विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को पैसा नहीं मिलता है और न ही विभागीय सहयोग नसीब होता है । महासचिव जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज सड़क दुर्घटना या जंगली जानवर मार देता है तो उसके परिवार को सरकार के द्वारा 4: 50 लख रुपए का सहयोग राशि दिया जाता है। किसी कंपनी में कार्य करने वाले कर्मी की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को कंपनी द्वारा बहुत सारी फैसिलिटी देती है और उनके परिवार को आर्थिक सहयोग भी देता है। सूबे के मुख्यमंत्री से संघ आग्रह करती है कि झारखंड के 62000 सहायक अध्यापक हैं। उनके साथ न्याय करते हुए आप उनके परिवार को अनुकंपा ईपीएफ जो अपने वादा किया है, इन तमाम बिंदुओं पर न्याय करें। बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष इमामुद्दीन अली जिला उपसचिव लखन सिंह महिला मोर्चा गीता राज जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार हीरालाल हाजरा गांडेय प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मंडल पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राज्य कमेटी सदस्य मुख्तार अंसारी गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष बीरू मंडल सचिव मोहन पंडित गांवा के चंदन कुमार तीसरी के प्रखंड सचिव पंकज कुमार लखन वर्मा चंदन कुमार जमाल अहमद आदि उपस्थित रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *