पंचायत सचिवालय खेतको में विवेकानंद की जयंती मनी

बगोदर| पंचायत सचिवालय खेतको में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इसमें युवा के साथ-साथ बुजुर्ग भी शामिल थे। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मुखिया शालिग्राम प्रसाद सहित अन्य ने पुष्प अर्पित किया। मुखिया ने कहा कि मानव जीवन में ज्ञान सबसे बड़ी पूंजी है। ज्ञान की बदौलत हम समाज और देश में अमिट छाप छोड़ सकते हैं। स्वामी विवेकानंद की जीवनी यही सीख देती है। हम इनके पद चिन्हों पर चल कर एक और नेक बन सकते हैं। मौके पर लालेश्वर प्रसाद, दशरथ प्रसाद, गणपत महतो, बासुदेव ठाकुर, जोधी साव, दीनानाथ महतो समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *