विवेकानंद जयंती पर जीडी बग​िड़या टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

गिरिडीह| जीडी बगेड़िया टीचर ट्रेनिग कॉलेज में विवेकानंद जयंती पर कॉलेज के आईक्यूएसी के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह महाविद्यालय राजनीति शास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ. बालेंद्र शेखर त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि कॉलेज अध्यक्ष अजय बगड़िया, सचिव संगीता बगड़िया ,सदस्य सोनल बगेड़िया , निलरतन खेतान ,आलोक मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया । प्रशिक्षुओं ने स्वागत गान , संथाली नृत्य व स्वामी विवेकानंद पर कविता पाठ कर समा बाधा। छात्राओं ने विवेकानंद के जीवन पर अपने वक्तव्य रखें। डॉ. बालेंद्र शेखर त्रिपाठी ने नई शिक्षा नीति पर कहा कि हम मां भारती के अमृत पुत्र हैं, परंतु अंग्रेजी शासन के दौरान हमारे उपलब्धियां को कम करने की चेष्टा की गई। स्वामी जी ने ऐसे समय में भारतीय संस्कृति के मान को संपूर्ण संसार में फैलाया। वे भारत के आधुनिकीकरण के समर्थक थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका वंदना चौरसिया, वीणा झा ,रजनी कुमारी, माधुरी कुमारी गुलशन अख्तर, सोनी कुमारी प्राध्यापक आर्गो चटर्जी ,आनंद पांडे, अरनव सामंता, अरविंद कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अशोक पटेल, अमित कुमार ,पंकज गुच्छैत शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *