अमनदीप सिंह बीआरटीएस की चल रही 6 बसों के साथ इसी हफ्ते और 20 बसें चलाई जा रही है। इसके लिए निगम की ओर से 20 बसों की मेंटेनेंस कर ली गई है। यह बसें बटाला रोड, कचहरी चौक और वेरका बाइपास रूट पर चलाई जाएंगी। उक्त रोड पर बसें चलने से शहरवासियों को काफी लाभ होगा। गौरतलब है कि 14 माह से बीआरटीएस बसें बंद थी, जिसे बीते 6 दिसंबर को मंत्री कुलदीप धालीवाल ने हरी झंडी दे चलाया था। गोल्डन गेट से छेहर्टा तक 6 बसें चलाई गई थी। बीआरटीएस बसों के पहले चरण में और 20 बसें इस हफ्ते चलाई जा रही हैं। लंबे समय तक बंद रहने से बसें खराब हो गई है, जिसमें से 20 बसों की मेंटेनेंस कर ली गई है। जिस रूट पर बसें चलाई जा रही है, वहां पर काम चल रहा है। बाकी बसें भी जल्द शुरू की जाएगी। लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए काम जारी है। -गुलप्रीत सिंह औलख नगर निगम कमिश्नर


