भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह के मोहनपुर में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सिद्ध-कान्हू समिति की ओर से अयोजित टूर्नामेंट का का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने बतौर मुख्य अतिथि किया। पहला मुकाबला माही क्लब पुरना नगर और सिरसिया एलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पुरनानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रनो का लक्ष्य दिया। वहीं सिरसिया टीम ने 119 रन पर ही सिमट गई । मौके पर सुरेश साव ने कहा कि इस क्षेत्र के युवक खेल प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन खेल सामाग्री के अभाव में अपनी प्रतिभा निखार नहीं पाते हैं। आने वाले समय में निश्चित ही जंहा तक संभव होगा उसे पूरा करने का प्रयास होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर राजेश गुप्ता , प्रदीप राय अवधेश वर्मा, शंभू साव, बबलू साव, दानेश्वर साव, दिलीप साव, राम बाबु, शैबाल घोष, टिंकू साव, संतोष वर्मा, मंतोष राणा, मनोहर वर्मा, पंकज वर्मा मौजूद रहे।


