सरिया नगर पंचायत में 14 करोड़ से भवन बन कर तैयार, शादी के लिए कर सकेंगे बुक

राजेश पांडेय| बड़की सरिया सरिया नगर पंचायत में अत्याधुिनक सुविधाओं से लैश नगर भवन का निर्माण अंतिम दौर में है। करीब 14 करोड़ की लागत से नगर भवन का निर्माण बड़की सरिया नगर पंचायत के बलीडीह गांव में चल रहा है। चार मंजिले भवन में हर तरह की सुविधा होगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों को शादी, सहित अन्य तरह का समारोह काफी कम किराए में आयोजित कर सकेंगे। अब तक इस तरह के आयोजन के लिए लोगों को निजी विवाह मंडप पर ही निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन जब यह नगर भवन तैयार होगा। तो लोगों के पास एक बेहतर विकल्प भी होगा। जहां से एक ही छत के नीचे हर तरह की सुविधा मिलेगी। यह भवन एक हजार लोगों की क्षमता का होगा। जहां पर बड़े आयोजन भी आराम से हो सकेंगे। 14 करोड़ के भवन में 9 कमरे और रेस्टोरेंट होंगे नगर भवन में 9 कमरे, रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हाल, पार्क, जिम समेत तमाम सुविधा होगी। भवन निर्माण से लोगों को मीटिंग, शादी विवाह व अन्य सामाजिक कार्यों में उपयोग किया जाएगा। भवन नगर विकास विभाग से यह बनाया जा रहा है। भवन ​का शिलान्यास 4 मार्च 2024 को बगोदर के तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया था। यह भवन हजारीबाग रोड स्टेशन से महज 1 किलोमीटर व मुख्य मार्ग के पास है। निर्माण कार्य के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। भवन में सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *